श्री देशना संग्रह
कुंडलिया
19 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
मन-वाणी से मौन रह , मिटते सभी विकार ।
एकचित्त हो ध्यान धर , तार जुड़े करतार ।।
तार जुड़े करतार , कलह-धक्के से बचते ।
मिलती खुशी अपार , जीत की राह पहुँचते ।।
कहे 'रुचिर' कविराय , गुप्त बढ़ती शक्ति मनन ।
होता आत्मविकास , मौन रहिए वाणी-मन ।।
नवनीत राय 'रुचिर' ,
सोजत शहर (राजस्थान)
