श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

बच्चों को संघर्ष करने दे

18 जनवरी 2026

───── ✦ ─────

 आज हम अपने बच्चों को संघर्ष नहीं करने देते,सारी सुख-सुविधाएं जरूरत से पहले ही उन्हें उपलब्ध करा देते हैं।हमारे पास बहुत पैसा होना या हम बच्चों से बहुत प्यार करते हैं इसका अर्थ ये नही की हम उन्हें अपने आश्रित बना दें। उन्हें संघर्ष करने दें,महसूस करायें कि हर चीज आसानी से नहीं मिल जाती ।माँ-बाप को कितनी मेहनत करनी पड़ती है सब जुटाने में।तभी उन्हें पैसे का व आपके संघर्ष का मूल्य पता चलेगा।एक राहगीर को सड़क किनारे किसी झाड़ पर एक तितली का अधखुला कोकून (यह एक खोल होता है,जिसमें से तितली का जन्म होता है ) दिखा।तितली छोटे से छिद्र से बाहर निकलने के लिए जी-तोड़ कोशिश किये जा रही थी पर उससे बाहर निकलते नहीं बन रहा था।ऐसा लग रहा था कि तितली का उससे बाहर निकलना संभव नहीं है।उस आदमी ने सोचा कि तितली की मदद की जाए(जो हम अपने बच्चों के साथ करते)।वह कहीं से एक कतरनी लाया और तितली के निकलने के छेद को थोड़ा सा बड़ा कर दिया।अब तितली उसमें से आराम से निकल सकती थी।लेकिन वह बेहद कमज़ोर लग रही थी और उसके पंख भी नहीं खुल रहे थे आदमी बैठा-बैठा तितली के पंख खोलकर फड़फड़ाने का इंतजार करता रहा।लेकिन ऐसा नहीं हुआ।तितली ककून में ही फड़फड़ाती रही पर तितली कभी नहीं उड़ पाई, और एक दिन मर गयी।उस व्यक्ति को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हुआ ? उस आदमी ने मदद की,काम आसान किया,फिर भी तितली क्यों नहीं उड़ पायी ?दरअसल उस राहगीर को यह नहीं मालूम था कि तितली का यही संघर्ष उसे जिंदगी में उड़ान भरने का मौका देता है।उससे बाहर आने की प्रक्रिया में ही उस तितली के तंतु जैसे पंखों में पोषक द्रव्यों का संचार होता है,यह प्रकृति की व्यवस्था थी कि तितली अथक प्रयास करने के बाद ही ककून से पुख्ता होकर बाहर निकलती है।इसी तरह हमें भी अपने जीवन में संघर्ष करने की ज़रूरत होती है।यदि प्रकृति और जीवन हमारी राह में किसी तरह की बाधाएँ न आने दे तो हम सामर्थ्यवान कभी न बन सकेंगे।जीवन में यदि शक्तिशाली और सहनशील बनना हो तो कष्ट तो उठाने ही पड़ेंगे।जिंदगी में ऊँची उडान भरने के लिए अपने ककून (कठिन परिस्थिति) से संघर्ष जरुरी है,संघर्ष जितना लम्बा और कठिन होगा आपकी उपलब्धि उतनी बड़ी और पुख्ता होगी।अतः अपने बच्चों को थोड़ा अभाव,थोड़ा संघर्ष करने दीजियेगा।माना कि आप उनकी हर मुश्किल आसान कर सकते हैं पर करिये मत उन्हें स्वयं करने दीजिये जिससे वो अपने जीवन में अपनी समस्याओं से खुद लड़ना सीखें व मजबूत बनें।रजनी मिश्रा।

टिप्पणियाँ