श्री देशना संग्रह
1450 गोवंश को आयुर्वेदिक लड्डू, हराचारा एवं गुड की सेवा दी
14 जनवरी 2026
श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर द्वारा अजमेर जिले की ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली में स्थापित सबसे बड़ी गऊशाला जहां 1450 गोवंश निवास करते है को मकर संक्रांति पर्व पर आयुर्वेदिक पद्धति से निर्मित लड्डू ,हरा चारा के साथ गुड अर्पण किया गया
युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के सानिध्य में समिति की 35 से अधिक सदस्याएं अल सुबह ही गऊ शाला में गोवंश को सेवा देने के लिए पहुंची जहां गऊशाला प्रभारी विरेंद्र जैन ने सभी सदस्याओं का शब्दों से स्वागत किया सभी सदस्याओं ने अपने हाथों से गोवंश को सेवा देते हुए आशीर्वाद लिया इस अवसर पर सभी सदस्याओं के सहयोग से गोवंश के लिए सहयोग राशि भेंट की
गोशाला कर्मियों जिनमें महिला पुरुष शामिल थे को ठंड से बचाव हेतु समिति संरक्षक राकेश पालीवाल,
अतुल पाटनी के सहयोग से स्वेटर,टोपे मोजे भेंट किए
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने मकर संक्रांति पर्व पर निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महामुनिराज के द्वारा देश वासियों को दिए गए संदेश प्रथम देव दर्शन दिवस एवं दान दिवस के बारे में जानकारी दी
मंत्री सुषमा पाटनी एवं रिंकू कासलीवाल ने बताया कि इस अवसर पर अर्चना गंगवाल,रेनू पाटनी,अनामिका सुरलाया,प्रीति गदिया,सरला झांझरी,प्रीति काला,डॉक्टर वीना पाटोदी,शशि गंगवाल,कुसुम बडजात्या,शांता काला,मंजू बाकलीवाल, इंद्रा गदिया,
आशा कासलीवाल,सविता सेठी,राखी गोधा समिति की अन्य सदस्याएं सहित गोवंश को सेवा देने हेतु बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि सामाजिक सरोकार के कार्यों को संपादित करने के साथ जीवदया के लिए नियमित सेवा दी जा रही है
