श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

हिन्दी हमारा गौरवगान

13 जनवरी 2026

───── ✦ ─────

 हिन्दी हमारी अपनी भाषा

अपनी हिन्दी भाषा पर हमको है अभिमान 


हिन्दी हमारा मान सम्मान 

हिन्दी हमारा गौरवगान


हिन्दी हमारी है जग में पहचान 

हिन्दी है हमको ईश्वर का वरदान 

हिन्दी सुन्दर, सुगठित ऊर्जावान 


जैसी बोलें वैसी लिखते हिन्दी है महान 


न केवल भारत की वरन 

विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में है इसका स्थान 


आओ मिल करें इसका स्वागत औ सम्मान 


देश रहें, विदेश रहें , रहें कहीं भी हम 

हिन्दी- तुलसी पौधा घर घर में रोपें और सींचें हम 


अपनी भारतीय सभ्यता-संस्कृति पर करें हम अमल और अभिमान 


हिन्दी हमारी अपनी भाषा

अपनी हिन्दी भाषा पर हमको है अभिमान सबकी अपनी अपनी भाषा

सबको अपनी अपनी भाषा पर है अभिमान 

हिन्दी हमारी अपनी भाषा

अपनी हिन्दी भाषा पर हमको है अभिमान 


जयहिन्द,जय माँ भारती,जय  हिन्दी, जय जय जय मेरा हिन्दुस्तान

गर्व से करते हम तुम्हारा गुणगान 

प्रो. नीलू गुप्ता 

कैलिफ़ोर्निया

टिप्पणियाँ