श्री देशना संग्रह
मौसम तो बदलता है
5 फ़रवरी 2026
───── ✦ ─────
01 ऐसे ही एक विचार आया
मौसम तो बदलता है
पर क्या आज-कल इंसान भी
मौसम सा हो गया है ?
02 बेईमानी इस कदर बढ़ गई है
अब ईमानदार पर भी शक
की नजर लगी है।
03 पैसों की चाहत
इस क़दर बढ़ गई है
होड़ एक दूजे के
गला काटने की लगी है।
04 फैशन की दुनिया में
दिखावे की पड़ी है
पाश्चात्य संस्कृति की
जैसे आजकल घड़ी है।
05 संतों की सभा में
भीड़ खूब लगने लगी है
धर्म की कम ,अब
व्यापार की बातें होने लगी है ।
06 सारे ज़माने से
अब बचकर रहना है
दूसरों से कम
अपनों से सम्हलना है।
तारकेश्वर चौरे।
श्री कृपा,जे एम 24
किशोर नगर खंडवा।450001
