श्री देशना संग्रह
इतिहास को फिर दोहराएँ,
26 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
"गणतंत्र दिवस पर वीरों को नमन"
आइए आज इतिहास को फिर दोहराएँ,
वीरों की गाथा सब मिलकर गुनगुनाएँ।
स्वतंत्रता के पर्व पर हम सब कहें,
भारत माता की जय – पूरे मन से कहें!
जिस मिट्टी में सोए हैं वीर बलिदानी,
उस मिट्टी की खुशबू है देश की निशानी।
आज उसी शौर्य को नमन करेंगे,
स्वतंत्रता के दीप हम सब जलाएँगे।
नमन उन शहीदों को दिल से आज,
जिन्होंने मिटा दिया गुलामी का राज।
उनकी कुर्बानी को याद रखेंगे,
भारत को आगे बढ़ाते रहेंगे।
चलते-चलते बस इतना कहना है,
भारत माता की जय कहना है!
जय भारत जय हिंद
डाॅ ब्रजलता शर्मा
