श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

बलिदान होना चाहिए

26 जनवरी 2026

───── ✦ ─────

 गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 


 मातृभूमि के लिए जो प्राण दे दिए सपूत 

ऐसे राष्ट्र भक्तों का सम्मान होना चाहिए|

जिस धरती का हम ले रहे हैं अन्न जल 

उसकी कृतज्ञता का भान होना चाहिए|

देश है हमारा और हम देश के हैं लाल 

देश पर हमें स्वाभिमान होना चाहिए|

जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है 

इसके लिए तो बलिदान होना चाहिए||


डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर 

प्रधान संपादक जनक नंदिनी प्रयागराज

टिप्पणियाँ