श्री देशना संग्रह
माँ सरस्वती
23 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
ब्रह्माणी वीणावादिनी ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती नमो वंदन
भजते माँ तुम्हे करते कलम अभिनन्दन
ज्ञान रूपी सागर का माँ तुम्ही उदगम
करती संसार का पल पल तुम कल्याण
सरल सौम्य सादगी की नैसर्गिक दिव्यता का साक्षात तुम प्रमाण
ब्रम्हालोक की महारानी माँ
नौ रुपों मे पूज्य तुम बृम्हाणी माँ
ज्ञान की बहती सरिता से करती जग का सदैव ही कल्याण माँ
है ज्ञान की देवी शक्तिस्वरूपा वीणावादिनी
करुणामयी माँ सरास्वती आपको मेरा बारम्बार प्राणाम।
ज्ञानदायिनी वीणावादिनी माँ को मेरा सादर प्राणाम।
संदीप सक्सेना
जबलपुर
