श्री देशना संग्रह
तू भी उड़ान भर ऐसे...l
5 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
हारना ना जिन्दगी से
ठोकर खाके ऐसे वैसे
देख परिंदा उड़ रहा हैं
तू भी उड़ान भर ऐसे ....l
लाख कर कोशिशे भी
मुकाम ना हासिल हो
मंजिले तो है यही
छू उसे एहसासों से ...
देख परिंदा उड़ रहा है
तू भी उड़ान भर ऐसे ...l
साथ ना हो किसीका
तू अकेला ही सही
साथ तेरे तकदीर हैं
चल अकेला गौर से
देख परिंदा उड़ रहा हैं
तू भी उड़ान भर ऐसे ...l
जिंदगी का खालीपन
प्यार से भर दे तू
तू नहीं है शक्स वो
जो रहे दूजे भरोसे
देख परिंदा उड़ रहा है
तू भी उड़ान भर ऐसे..l
जितना आसान नहीं
हार के तेरे लिए ...
लेकिन मुश्किल भी नही
ग़र ठान ले तू मन से...l
देख परिंदा उड़ रहा हैं
तू भी उड़ान भर ऐसे..l
वर्षा भिसे.
