श्री देशना संग्रह
प्राचीन आदिनाथ जैन मंदिर
4 जनवरी 2026
प्राचीन आदिनाथ जैन मंदिर (पांडुका क्षेत्र, जिला मालदा,वैस्ट बंगाल में स्थित) जिसे 14वीं शताब्दी में बंगाल सल्तनत के शासक ने अदीना मस्जिद में परिवर्तित कर दिया था और इस आदिनाथ जैन मंदिर के अवशेषों को भी इस अदीना मस्जिद में प्रयोग किया गया था। आज भी इस अदीना मस्जिद में जैन तीर्थंकरों और यक्ष यक्षणियों की मूर्तियां, जैन शिल्प कला के चिन्ह मौजूद हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने राज्यसभा में इसे आदिवासियों के और हिन्दू मंदिर के रूप में बताया है।जो कि सरासर ग़लत है।यह आदिनाथ जैन मंदिर जैन आस्था का केंद्र है जिसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अल्पसंख्यक जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भी इस आदिनाथ जैन मंदिर को परिवर्तित अदीना मस्जिद के रूप में केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सूची में उल्लिखित किया है। इस परिवर्तित अदीना मस्जिद की सच्चाई जानने के लिए इसके वैज्ञानिक और आधुनिक सर्वे (फोरेंसिक, कार्बन डेटिंग,जीपीआर और जी पी एस)
की मांग की गई है। सम्बन्धित मंत्रालयों,
पराधाकरणों और विभागों को Representation दिये हैं।
सलेक चन्द जैन 8800479307

