श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

संवेदनहीन समाज.

31 जनवरी 2026

───── ✦ ─────


करंट लगने से एक कौवा नि‍ष्प्राण होकर नीचे गिर पडा. उसे गिरता देख दूसरे कौवे ने कांव-कांव की आवाज निकालते हुए चिल्लाना शुरु किया. देखते ही देखते ढेर सारे कौवे वहाँ इक्ठ्ठे हो गए.तभी एक बड़ा- सा कौवा आया और उसने उस मरे हुए कौवे को अपनी चोंच में दबाया और उड़ गया. सारे कौवे उसके पीछे हो लिए.


उसी समय शहर की मुख्य सड़क पर एक एक्सीडेन्ट हो गया. सायकल पर सवार युवक को एक बड़ी गाडी ने टक्कर मार कर गिरा दिया था. लोग आ जा रहे थे. कुछ लोग कैमरे से फ़ोटो खींचने में व्यस्त थे,  लेकिन किसी ने भी उस युवक को उठाने की जहमत नहीं उठायी. टक्कर खाकर गिरा युवक काफ़ी समय तक बेहोश पडा रहा.किसी सज्जन व्यक्ति ने पुलिस मे फ़ोन किया,तब जाकर उसे वहाँ से उठाकर अस्पताल पहुँचाया गया,जहाँ उसे मृत घो‍षित कर दिया गया . यदि कोई तत्काल ही उसे उठाकर अस्पताल पहुँचा देता तो शायद उसकी जान बचायी जा सकती थी.

गोवर्धन यादव 

टिप्पणियाँ