श्री देशना संग्रह
"शब्द शब्द वेद है"
10 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं सहित
भोली भाली हिंदी मेरी,प्यारी प्यारी भाषा मेरी,
समता का भाव रख, करती ना भेद है।
ममता में माता जैसी,पिता जैसी नियम में,
अलगाव वादियों का,करती विच्छेद है।
प्रेम की मिठास लिए,रस छंद गंध भरे,
स्वर स्वर नाद भरा,शब्द शब्द वेद है।
तोड़ता है जब कोई,अर्थ को मरोड़ता है,
शब्द को वैशाली कहे,होता बड़ा खेद है।
वैशाली रस्तौगी
जकार्ता,इंडोनेशिया

