श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

नया साल और गया साल

9 जनवरी 2026

───── ✦ ─────


जन्मदिन हम सबका आ जाता ,

 जब भी नये साल का नया दिन आता 

गम - ख़ुशियाँ पुराने भी ये लाता ,

 नया-नवेला ही फिर भी ये कहलाता।

गया साल हमें बहुत कुछ सिखाता , 

क्या खोया, क्या पाया

 इसका हिसाब भी सालों में ही किया जाता ।

नया साल, नया दौर भी लेके आता ,

नई बातें - जज्बातों का रंग भी खिलता ।

गया साल और नया साल दोनों समय के पहिये हैं,

 कोई जाता नहीं और कोई आता नहीं।

हम सब ही बस सफर में होते हैं जीवन के ,

 और गुजरते जाते हैं सालों से होकर अपनी मंजिल की ओर !!

साधना 


टिप्पणियाँ