श्री देशना संग्रह
ये साल भी बीत गया।
9 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
समयवृक्ष की शाख से एक फूल गिर गया ।
हर साल की तरह
ये साल भी बीत गया।
कुछ सपने अधूरे रहे
तो कुछ पूरे भी हुए
कुछ लोग मिलेअच्छे
तोकुछ सिखा भी गए
वक्त के ताने-बाने
फिर से बुने जाएंगे
कुछ नया बनेगा तो
कुछ दोहराया जाएगा
आओ हम फिर नए
वृक्ष का स्वागत करें
खिले फूलों को अपनी
झोली में भर सहेज लें
डॉ माला प्यासी जबलपुर
