श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

आजाद

25 जनवरी 2026

───── ✦ ─────

आजाद हॅू पर आजाद नहीं,

देखा है मैंने बचपन से आजादी का महत्‍व,
जाना है मैंने यौवन से आजादी का महत्‍व,
आजाद हॅू पर आजाद नहीं,
आजाद होना मेरे बस में नहीं,
आजाद कराना मेरे बस में नहीं,
आजाद कौन है यहॉ,
आजाद होने की तलाश में भटक रहे है यहां-वहां,
आजाद वो है यहां जो मुक्‍त हो गया है,
इस अनंत संसार से,
इस अनंत संसार से,


जगदीश कुमार धुर्वे
गाँव-पोस्‍ट सुखतवा, तहसील इटारसी
, जिला नर्मदापुरम – 461111 (म.प्र.) भारत


टिप्पणियाँ