श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

लहर लहर‌ अम्बर पर लहराएगा तिरंगा----

27 जनवरी 2026

───── ✦ ─────


लहर लहर अम्बर पर लहराये तिरंगा

      फहर फहर धरती पर,फहराये तिरंगा।


     रंग बिरंगे  रंगों ने सजाया  जिसको

वही तो है, हम सबका प्यारा तिरंगा।

    जिसकी  छाया में, हम  आजाद हुए 

 हमारे सपनों का  है अरमान तिरंगा।


  लहर लहर अम्बर पर लहराए तिरंगा। 


     हमारे शौर्य, शॉंति,समृद्धि का परचम

हमारी  आन, बान, शान  है  तिरंगा।

     लहर, लहर, लहराता जब अम्बर पर

हम सबका,तन मन तब हो जाता तिरंगा।


    लहर लहर अम्बर पर लहराए तिरंगा। 


तुझ में बसी हुई, हम सब की जान 

     तू ही हमारा है, स्वाभिमान  तिरंगा।

धरती पर लहराये,लहराये आसमान में 

     भारत का तू ही है,यशोगान तिरंगा।


    लहर लहर अम्बर पर लहराए तिरंगा। 


सारे ध्वजों का है,तू सरताज तिरंगा

    हमारे भारत की,है तू पहचान तिरंगा।

आये जब अंत समय,है यही कामना मेरी

    मेरे शव पर हो बस,परिधान तिरंगा।


  लहर लहर अम्बर पर,लहराए तिरंगा।


-- हेमचंद्र सकलानी, देहरादून.

टिप्पणियाँ