श्री देशना संग्रह
नीदरलैंड की चर्चित कहानियाँ
8 जनवरी 2026
इस पुस्तक में नीदरलैंड की लोक संस्कृति को पहली बार हिन्दी भाषा में लोक कथाओं के रूप में प्रस्तुत किया गया है । यह डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की डच लोक कथाओं पर आधारित दूसरी पुस्तक है । तीसरी लोक कथाओं की पुस्तक शीघ्र प्रकाशित होगी ।इस पुस्तक का लोकार्पण पिछले वर्ष विश्व पुस्तक मेले में वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा जीं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के शोध केंद्र के निदेशक जवाहर कर्नावट जी द्वारा गया । उसके बाद नीदरलैंड में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय राजदूत आदरणीय कुमार तुहीन के हाथों भी इसका लोकार्पण किया गया । यह पुस्तक भारत में पाठकों में बहुत लोकप्रिय रही । रायपुर के हंसराज कॉलेज के शोध केंद्र में इस पुस्तक पर शोध कार्य किया जा रहा है । इस पुस्तक का तुलनात्मक विश्लेषण भारत के वरिष्ठ साहित्यकार, समीक्षक, आलोचक व अनुवादक आदरणीय दिनेश कुमार माली जी द्वारा भारत के विभिन्न जर्नल में प्रकाशित हुआ है । इस बार भी यह पुस्तक विश्व पुस्तक मेले दिल्ली में उपलब्ध है ।

