श्री देशना संग्रह
देखो ना
16 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
देखो ना मेरे देश की जड़ें कितनी खोखली हो गई ।
कि चरित्र हीनता देश की आज सबसे बड़ी पूंजी हो गई ।
स्टेज पर खड़े होकर लोग दहाड़ने लगे ।
सोचा चिल्लाने से उनके ऊपर लगा दाग मिट जायेगा ।
लेकिन ये जो पब्लिक है निकाल लेती है सात जन्मों का हिसाब ।
चरित्र पर लगा दाग किसी साबुन से नहीं मिटता ।
कितना ही मेकअप कर लो ,यह दाग नहीं छुपता ।
जयश्री तिवारी खंडवा

