श्री देशना संग्रह
*ग्लोबल ट्रेड फ़ेयर २०२६ का तीन दिवसीय आयोजन
15 जनवरी 2026
जैन युवा परिषद व ग्लोबल महासभा व श्री मति लक्ष्मी देवी हपावत फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे समाज के कमजोर महिलाओं व युवाओं के द्वारा घर पर छोटे व लघु उद्योग कुटीर उद्योग का व्यापार कर रहे है उन्हें समाज से परिचित करवाकर उन्हें सशक्त बनाने व आत्मनिर्भर करने हेतु गमेर बाग मे ५० स्टाल लगाकर उनके उत्पादों को प्रदर्शित कर नयी दिशा प्रदान की जारही है । इसका उद्घाटन श्री मति लक्ष्मी देवी हपावत व झंडा रोहन श्री मति सुशीला देवी शांति लाल जी वेलावत द्वारा किया हैं। श्री देवीलाल जी लखावला की याद में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस हेतु नागदा समाज के जैन युवा परिषद ने दिन रात लगकर अधिक योगदान देकर इस ट्रेंड फ़ेयर को सफल बनाया ।
श्री शांतिलाल जी वेलावत अध्यक्ष छः समाज उदयपुर सरंक्षक राजेश गदावत विक्रम देवड़ा रविश मुंडलिया अध्यक्ष जीतेन्द्र जोलावत कार्याध्यक्ष रितेश बोहरा सचिव भूपेन्द्र मुंडफोडा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश जोलावत उपाध्यक्ष नितिन कोठारी सहसचिव जितेश खलुडिया रितेश गुणावत कोषाध्यक्ष जितेश बोहरा लोकेश देवड़ा चिकित्सा सचिव मुकेश गदावत हितेश देवड़ा संगठन सचिव कल्पेश मुंडलिया कमलेश लखावला संगठन सचिव पारस जोलावत राकेश पंचोली शिक्षा सचिव ओमप्रकाश पंडेत सतीश जोलावत जैन शिक्षा सचिव जीतेन्द्र पंचोली अभिषेक देवड़ा खेलकूद सचिव भरत मालवी विपुल देवड़ा सुचना प्रसार सचिव कमल देवड़ा यशवंत कोठारी मिडिया प्रभारी कपिल भदावत अंकित देवड़ा सांस्कृतिक सचिव विनोद गुणावत दिलीप चावंडिया व युवा परिषद के सभी सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर इसे सफल बनाया
इसी तरह ग्लोबल महासभा द्वारा पुरे देश में कमजोर वर्ग के महिलाओं व पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्यक्रम करने की योजना है ।
ग्लोबल महासभा का निरन्तर प्रयास है कि हमारे जैन समाज के नीचे से लेकर उपर तक लोगों को एकजुट कर आर्थिक रुप से मज़बूत बनाया जाए ।
जमनालाल जैन हपावत अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा
