श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

करवट ले रहा नया साल

31 दिसंबर 2022

───── ✦ ─────

 करवट ले रहा नया साल


 करवट ले रहा नया साल
-                                        शन्नो अग्रवाल

आओ कुछ उम्मीदें कर लें 

अरमानों के कुछ बूटों को

दामन में अपने भर लें l


जग में सबका भला मनायें 

न मायूस दिखे कोई चेहरा 

जीवन हो शांत तपोवन सा 

खुशिओं का रंग भरे गहरा l


न आग बने कोई चिंगारी

न आस बने कोई लाचारी 

जग में फैला हो अमन-चैन 

न कहीं भी हो कोई बेगारी l


ओंठों पे खिली तबस्सुम हो 

हर दिल में नूर हो इंसानी

आँखों में रोशन हों उम्मीदें

नफरत हो सबसे अनजानी l


आँधी सी ताकत हो बाहों में 

रोशनी हो झिलमिल राहों में 

ना कहीं भी हो ऐसा इंसा 

जो ढूँढे कोई सुकूं गुनाहों में l


-शन्नो अग्रवाल

टिप्पणियाँ