श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

जीवन है सौग़ात

16 नवंबर 2025

───── ✦ ─────

 जीवन है सौग़ात ।

आओ इसे संभालें ।

 ये है ईश्वर का उपहार ।

इसका आनंद उठा लें ।

जी लें इसके हर पल को ।

इसका त्यौहार मना लें ।

छोटी छोटी खुशियों का ।

मिलकर  आओ मज़ा लें ।

हर दिन है एक सौग़ात।

इसको ना व्यर्थ गुज़ारें ।

सुखों को संजोएं दिल में ।

तनावों को दिल से हटा दें ।

मिलता है ये एक बार ही ।

तो इसको सफ़ल बना दें ।

अपनी मेहनत के दम पर ।

आओ इसको चमका दें ।

गिराकर झूठी बुनियादें ।

सच का परचम लहरा दें ।

छोड़कर सारी बुराई ।

किरदार को ऊंचा उठा दें !


प्रगति दत्त


टिप्पणियाँ