श्री देशना संग्रह
शून्य से शुरू हुआ जीवन
2 मार्च 2020
───── ✦ ─────
शून्य से शुरू हुआ जीवन शून्य सा होगा खत्म । गणित रुपी जीवन यह जोड़ -घटाव सा चलता है। अनुभव व मेल-मिलाप से जुड़ते हैं चलती सांसे घटाव- सी घटती है । रिश्तो के कोष्ठको में बंधा जीवन प्रेम -प्यार का समीकरण है जीवन । तेरी मेरी करते रहते धन-दौलत का गुणा-भाग। दशमलव से गति जीवन का सत्य यही है शून्य। श्रीमती प्रतिभा पंचोली |
