श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

दिवाली की सफाई

23 अक्टूबर 2022

───── ✦ ─────

 🙏नमन पटल🙏

रूप चौदस और छोटी दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं🙏

* सुप्रभात मित्रों *


अब के दिवाली की सफाई कुछ ऐसे कीजिए

अपने घर के साथ - साथ मन को भी साफ कीजिए।


अलमारियों की तरह ही रिश्तों की गर्द झाड़ दो

एक बार पुनः सहेज कर, सँवार कर ,निखार दो।

जो बिखरे पड़े हैं वर्षों से आज समेट लीजिए

अपने घर के साथ - साथ मन को भी साफ कीजिए।


बेतरतीब सामान के जैसे ही कुछ लोग हो गए हैं

कुछ भूल गए हैं हमको, कुछ खफ़ा हो गए हैं।

कर के कुछ समझौते उन्हें भी मना लीजिए

अपने घर के साथ - साथ मन को भी साफ कीजिए।


ऊपर से नीचे तक, अंदर से बाहर तक, धुलाई हो जाए

जितना भी मन में मैल है सब की सफाई हो जाए।

दीपों की तरह ही जीवन को जगमगा लीजिए

अपने घर के साथ - साथ मन को भी साफ कीजिए।

                              

                         रचना :- ललिता मिश्रा.

टिप्पणियाँ