श्री देशना संग्रह
लेखक गांव , देहरादून
30 दिसंबर 2025
अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के 23वे राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्था के ग्लोबल अध्यक्ष अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव द्वारा माननीय डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी को "संस्कृति समन्वय शिखर सम्मान _2025" से सम्मानित किया गया ।ये सम्मान उन्हें विश्व के प्रथम लेखक गांव की स्थापना एवं विश्व को उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक अवदान हेतु प्रदान किया गया।
प्रज्ञान विश्वम पत्रिका की संपादक प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं मीडिया प्रोफेशनल डॉ शिप्रा शिल्पी ने जर्मनी से बताया कि यह सम्मान आदरणीय निशंक जी को कर्नाटक सम्मान पद्वति के अनुरूप कर्नाटक के सुप्रसिद्ध गीतकार श्री ज्ञानचंद मर्मज्ञ जी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर सुश्री विदुषी निशंक जी ने लेखक गांव की ओर से सभी अतिथियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमालय विरासत ट्रस्ट एवं लेखक गांव के वरिष्ठ डॉ बेचैन कांडियाल जी भी उपस्थित रहे।
इस त्रिदिवसीय अधिवेशन में संस्था की संरक्षक मधुमिश्रा जी के साथ देश विदेश से आए शिक्षाविद, साहित्यकार, पत्रकार,एवं कवियों की उपस्थिति रही।
सम्मान समारोह के पश्चात सर्वभाषा गीत, गायन एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
जर्मनी से लेखक गांव की अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संयोजक एवं प्रज्ञान विश्वम पत्रिका की संपादक डॉ शिप्रा शिल्पी ने माननीय निशंक जी एवं ABS4 के अध्यक्ष आदरणीय पंडित सुरेश नीरव जी एवं सभी प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम की भव्य सफलता हेतु असीम शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ शिप्रा शिल्पी सक्सेना
🇩🇪कोलोन , जर्मनी 🇩🇪
