श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

हरियाणा दिवस पर विशेष. ... सुनो मेरा हरियाणा

1 नवंबर 2022

───── ✦ ─────

 

यहां सादा ताना बाना।

जहां दुध दही का खाना।

यहां हुआ हरि का आना।

ऋषि मुनियों का  ठिकाना ।

कुरुक्षेत्र में जब हुई लड़ाई।्

सारी गीता , दी समझाई।(1)

 हे मेरे प्रदेश हरियाणा!

आगे  ही बढ़ते जाना ।

खेल कूद में अव्वल आना।

और जीत के पदक है लाना।

यह गौरवमय हरियाणा।

अब नम्बर एक पर आना।(2)

मेहनत करते,कभी ना डरते।

 अब नई सोच से आगे बढ़ते ।

पढ़ लिख कर , नवाचार है पाया।

 उन्नत खेती, पशुपालन  भाया।

आय बढ़ाकर,मान बढ़ाया।

सारे देश में पंचम लहराया।(3)

एक नवंबर शुभ दिन आए।

हरियाणा में खुशी बरसाए।

आओ मिलकर गुनगुनाएं।

 इस प्रदेश की गाथाएं।

सेना के प्रति,निष्ठावान।

देश धर्म पर हो कुर्बान।(4)

       कृष्ण लाल 'गिरधर 


टिप्पणियाँ