श्री देशना संग्रह
प्रणाम
19 जून 2020
───── ✦ ─────
प्रणाम कोरोना के योद्धाओं को, मैं प्रणाम करता हूँ। लड़ रहा विश्व , आज जिस त्रासदी से , आगे आएं , इन मनुज अवतारों की , भूमिका को सलाम करता हूँ। उन डॉक्टरों , पुलिस अधिकारियों , सफाई कर्मचारियों और खाना पहुंचाने वाले, अनगिनत सेवकों का, स्मरण करता हूँ। कोरोना के योद्धाओं को, मैं प्रणाम करता हूँ। कोरोना के योद्धाओं को, मैं प्रणाम करता हूँ । डर रहा विश्व आज , जिस वायरस से , घरों में बैठे तमाम , बच्चों -बूढ़ों की , आशाओं का आह्वान करता हूँ । कोरोना के योद्धाओं को, मैं प्रणाम करता हूँ। जीत जायेंगे, हम इस लड़ाई में , विश्व विजयी अपने, योद्धाओं का सम्मान करता हूँ। कोरोना के योद्धाओं को , मैं प्रणाम करता हूँ। प्रीति शर्मा "असीम " नालागढ़ हिमाचल प्रदेश
|
