श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

स्वतंत्रता दिवस पर नए संकल्पों के साथ शुभचिंतक फाउंडेशन ट्रस्ट*

12 अगस्त 2023

───── ✦ ─────





भारत की स्वतंत्रता को 76 वर्ष हो गए हैं, शिक्षा तकनीक स्वच्छता सभी में बहुत परिवर्तन आया है, किंतु फिर भी यह सत्य हैं कि जिले की प्राथमिक शाला में शिक्षा तो है लेकिन उतनी सुविधा अभी भी नहीं है जो बड़े-बड़े अंग्रेजी स्कूलों में है , शुभचिंतक फाउंडेशन ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर यही संकल्प किया है कि पुणे जिले की प्राथमिक पाठशालाएं में जाकर उनकी जरूरतों समस्याओं को समझना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में अपने स्तर से जो भी प्रयास हो सके जो भी सहयोग हो सके देना जिससे  सभी को स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो सके इस क्रम में सर्वप्रथम मुंडवा स्थित एक प्राथमिक शाला में ट्रस्ट द्वारा वेशभूषा , शिक्षण सामग्री प्रदान की गई ताकि विद्यालय आते समय बच्चों को प्रसन्नता अनुभव हो।शुभचिंतक ट्रस्ट के श्री अक्षय कुमार जी एवं डॉक्टर ममता जैन जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया बच्चों ने देशभक्ति के गीत सुनाए।

टिप्पणियाँ