श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

हाँ! यही तो दिवाली है।।

26 अक्टूबर 2022

───── ✦ ─────

 ।। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।।

हाँ! यही तो दिवाली है


हमारे अपने पास हो।

मन विधाता का दास हो

नयन में सबके आस हो

हाँ! यही तो दिवाली है।।


हो दुख दर्द से सब परे 

काम मिलजुल सब करें 

बिन इक दूजे ना सरे 


मुश्किल चाहे राहें हो 

दुख के बादल छायें हो 

पर हम ना घबराए हो 

हाँ! यही तो दिवाली है।। 


भाई बहन ना दूर हो 

नहीं कोई मजबूर हो 

सदा खुशियां भरपूर हो 

हाँ! यही तो दिवाली है 


सुंदर सी रंगोली हो 

माथे सबके रोली हो 

बँधी हर हाथ मौली हो 

हाँ! यही तो दिवाली है।। 


संध्या समय सब साथ हो 

फुलझड़ी सबके हाथ हो 

रोशनी सबके गात हो 

हाँ! यही तो दिवाली है।। 


ना मन कोई विकार हो 

सपने  सभी साकार हो 

ना किसी का तिरस्कार हो 

हाँ! यही तो दिवाली है।। 


सभी के मन विश्वास हो

हाथों में सदा हाथ हो

ना शिकन कोई माथ हो 

हाँ! यही तो दिवाली है।।


अनीता गंगाधर

अजमेर राजस्थान

टिप्पणियाँ