श्री देशना संग्रह
मास्क जरूरी
16 अप्रैल 2020
───── ✦ ─────
नाक और मुख से , कीटाणु अंदर ना जाए , इसलिए मास्क जरूरी / जल का जीव पेट में ना जाएं , इसलिए पानी छानकर पीना जरूरी // अनाज फल सब्जी आदि में , दूषित तत्व अंदर ना जाए , इसलिए इन्हें धोकर खाना जरूरी / फर्जी चमक के चक्कर में , रंगों में मिला रसायन पेट में न जाए , इसलिए चमक का मोह छोड़ना जरूरी // प्रकृति पर्यावरण हमसे रूठ ना जाए , इसलिए प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली जरूरी / बचपन अपनी संस्कृति भूल ना जाए , इसलिए घर में दादा दादी ,नाना नानी ,बहुत जरूरी // कारण यह दोनों हमारे जीवन में मास्क का काम करते हैं / मांस्क का कार्य रोगाणुओ को रोकना है / जिसे धर्म की भाषा में संवर कहते हैं / संवर अर्थात अवांछित तत्व को रोकना / इस अर्थ में ,मानव जीवन भटक ना जाए , इसलिए धर्म का व्यवहारिक परमार्थिक ज्ञान भी जरूरी // ब्रःत्रिलोक जैन बर्णी गुरुकुल जबलपुर |
