श्री देशना संग्रह
घनाक्षरी
26 जनवरी 2026
───── ✦ ─────
प्रेम का संचार होगा,सच का संसार तभी
देश भक्त हर जन,हमें भाना चाहिए।
आग जनी करते जो,तोड़ फोड़ रोज करें
भाता नहीं हिंद जिन्हें,मर जाना चाहिए।
आंख बंद रखें नहीं,मुंह में न दही जमे
चोट पर चोट हमें,देनी आना चाहिए।
जन गण मन बोलें,कहें जय,जय हिंद
गीत वन्दे मातरम,हमें गाना चाहिए।
वैशाली रस्तौगी
जकार्ता,इंडोनेशिया
