श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

कारगिल के योद्धा मतवाले

26 जुलाई 2024

───── ✦ ─────

 

कारगिल के योद्धा मतवाले 

भारत  माता   के   रखवाले 

मर मिटे जो आन की खातिर 

खदेड़ दिये जितने थे शातिर 

लहू का क़तरा जिनका एक,

देश  - प्रेम  की     आहुति ।

जन-गण-मन सारा जहान जो,

कर   रहा    है      स्तुति ।।

जिनकी शान में उठा तिरंगा 

उमड़  उठी  हैं   यमुना-गंगा 

किया जिन्होंने जीवन स्वाह 

आज  वही  इतिहास गवाह 

शौर्य-अदम्य वीरता जिनकी ,

बने वही थे बल्लभ -भाले ।

टूट पड़े वो जी-जान पर,

कारगिल के योद्धा मतवाले ।।

# बृजेन्द्र सिंह झाला"पुखराज",

          कोटा (राजस्थान)


टिप्पणियाँ