श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

लो आया राखी का त्यौहार

21 अगस्त 2021

───── ✦ ─────



लो आया राखी का त्यौहार,

बरसे भाई बहन का प्यार, 

कच्चे धागों में बसता है, 

सुहाने रिश्तो का संसार,

लो आया राखी का त्यौहार-2


बहना नेह भरी रंगोली, 

माथे चंदन अक्षत रोली, 

कलाई पर बांध रही है, बहना अपना प्यार

,लो आया राखी का त्यौहार-2

गंगाजल सा पावन नाता, सद्भावों के पुष्प खिलाता, 

जिसकी खुशबू से महके, मन का आंगन घर बार,

लो आया राखी का त्यौहार-2

सुख दुख हाल पूछे बहना, खूब कमाओ सुख में रहना, 

राखी के धागों में सिमटा, बहना पावन तेरा प्यार,

लो आया राखी का त्यौहार-2


रमाकांत सोनी नवलगढ़


टिप्पणियाँ