श्री देशना संग्रह
ग्लोबल महासभा का भव्य बीजरोपण संपन्न
6 सितंबर 2021
* समाज को नई दिशा देंगे
– जमनालाल हपावत*
नयी सोच... नयी दिशा... इस सोच को लेकर श्री दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा का बीजारोपण कल आँनलाईन व पारस चेनल के माध्यम से संपन्न हुआ... इस अवसर पर आर्शिवाद देने हेतु वैज्ञानिक आचार्य श्री कनकनंदी जी, आचार्य श्री देवनंदी जी, आचार्य श्री गुणधरनंदी जी, आचार्य गुप्तिनंदीजी, आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी, आचार्य श्री सुंदरसागर जी, मुनिश्री अमित सागर जी महाराज, गणिनी आर्यिका श्री सुप्रकाश मति माताजी क्षुल्लक श्री पर्व सागर जी सहित अनेक त्यागीव्रती उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत रुपालीजी रावकां औरंगाबाद द्वारा मगंलाचरण से हुई। दीप प्रज्जवलन डाँ पन्नालाल पापडीवाल के करमकलों से हुआ। साथ ही देश के जानेमाने गीतकार रुपेशजी जैन ने भी अपनी आवाज में इससंस्था के उद्देश्यों को गीत रुप में प्रस्तुत किया। तत्पश्चात इस संस्था के संस्थापक श्री जमनालाल हपावत ने आज के समय में संस्था की क्या जरुरत है इस पर अपने विचार रखे, तत्पश्चात दूसरे संस्थापक कमल बी. जैन दिल्ली ने संस्था की गतिविधयों के बारे में जानकारी दी, एवं तीसरे संस्थापक पारस लोहाडे संस्था की भविष्यकालीन योजनाओं के बारे में उपस्थितों को अवगत कराया। संस्थापक सुरेशजी सिंघवी एवं कमलेश जैन ने उपस्थितों का स्वागत किया.इसके पश्चात उपस्थित सभी पूज्य साधुओं के आर्शिवाद से संस्था के लोगो का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बडी मात्रा में देशभर के सभी गनमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जी जैन आदित्य, प्रसिद्धउद्योग पति श्री प्रदीप कुमार जी कुमार जी जैन PNC, चिरंजीलाल जी बगड़ा, विद्वान डाँ श्रेयांसकुमार जी, श्री सुरेन्द्र जी भारती, श्री मणींदर जी जैन, अनिलजी जैन जयपुर, सांगली के पूर्व मेयर श्री सुरेश जी पाटील, दक्षिण भारत महासभा के श्री डी ए पाटील, महेश जी शास्त्री, श्री निर्मल कुमार जी सेठी के छोटे भाई श्री हुलास जी व श्री महावीर जी सेठी, डाक्टर श्री जीवनप्रकाश जी, ललित जी पाटनी औरंगाबाद, श्री हंसमुख जी गांधी, श्री कमल जी जैन के के, श्री सुरेश जी मोरारा, श्री संतोष जी पेढारी, श्रीमति ज्योति पाटनी, श्रीमति सुजाता जी शाह पुना, श्रीमति सुनिता जी काला, वैज्ञानिक श्री राजमल जी, श्री संजय जी पापडीवाल, सुरेंद्र जी ठोलिया, विनोद जी बाकलीवाल म्हैसुर, प्रदीपजी बडजात्या, सी ए दिनेशजी जैन जयपुर, विजय जी पाटोदी हैदराबाद, यतीशजी सुंदरलाल जी डागरिया, अभिषेकजी मोदी, राजेंद्र जी महावीर, प्रदीप जी पाटनी लखनऊ, राकेशजी चपलमन कोटा, विमलजी सेठी चैन्नई सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे। लगभग 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में सभी उपस्थितों ने अपने विचार व्यक्त किये एवं संस्था को आगामी कार्यों के लिए शुभकामना दी तथा संस्था की भविष्यकालीन योजनाओं को सराहा। कार्यक्रम का संचालन प्रविणजी लोहाडे औऱगांबाद ने किया

