श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

बोस का जोश

26 अगस्त 2021

───── ✦ ─────

 



आओ हम सब मिलकर सच्ची गाथा गाते हैं 

रखा जोश में होंस बोस की कथा सुनाते हैं

1. अंग्रेजों की नींव रखी बर्बादी की उसने

क्या खूब बजाई शहनाई आजादी की उसने

तरह-तरह से उन सबके  छक्के छुड़वाते हैं

2.  आजादी के लिए दाँव पर जान लगाई थी

सब गोरों की उसने भाई नींद उड़ाई थी

शक्तिशाली हिंद की सेना बोस बनाते हैं

3. धन दौलत घर बार आपने देश की खातिर छोड़ा

खूब दौड़ाया रण में अपना आजादी का घोड़ा

उन महान आत्मा को श्रद्धा से शीश नवाते हैं

4. आए कोई मुसीबत आप जरा सा हँस देना

आजादी मैं दूंगा मुझे तुम खून बस देना

जय हिंद के फौजी दुश्मन को मार भगाते हैं

    जगबीर कौशिक

टिप्पणियाँ