श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

दीवाली हम मनाएंगे !

23 अक्टूबर 2022

───── ✦ ─────

दीवाली हम मनाएंगे,

चिराग मिट्टी के नहीं,

आशाओं के जलाएंगे,

दीवाली हम मनाएंगे।।


अंधकार मिटा रवि से,

तमस औ' अज्ञानता का,

निज ज्ञान से मिटायेंगे,

दीवाली हम मनाएंगे।।


क्यों जलाएं फुलझड़ियाँ,

अन्याय छल और द्वेष की,

दुर्भावनाओं को मिटाकर,

दीवाली हम मनाएंगे।।

 - अरुण कुमार पाठक    

                  ‌'हरिद्वार'

टिप्पणियाँ