श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

*हिंदी दोहे विषय - मंगल*

13 अगस्त 2024

───── ✦ ─────


सत्य सनातन से सदा,रक्षा करें त्रिदेव।
मंगल ही मंगल करें,#राना धवल स्वमेव।।

#राना संकट सत्य पर,भगवन लें अवतार।
जन का शुभ मंगल करें,दुष्टों का संहार।।

सत्य बात जब हम कहें,#राना रहता ओज।
शुभ मंगल सब चाहते,करें तथ्य की खोज।।

मिलता मंगल राह पर,#राना दिव्य प्रकाश।
आता है संतोष धन,होता है आभाष।।

मंगल जहाँ विचार हों,पास न आती हार।
#राना यह सब देखकर,करे नमन हर बार।।

धना कहे #राना सुनो,मंगल दिन है आज। 
मंगल पर मंगल गुने,आज सभी आवाज।।
             ***
 *✍️ -राजीव नामदेव "राना लिधौरी"*

टिप्पणियाँ