श्री देशना
───── ✦ ─────

श्री देशना संग्रह

आने वाला पल

आलेख10/9/20201 मिनट पढ़ने का समय
आने वाला पल

 

 

समय की अंगुली पकड़ 

कर रहा मंज़िल का सफर 

लड़खड़ाते  हुए दौड़ता 

मुझे संभाले आने वाला पल 

 

आशाएं हम लगाए 

बुझेगी दिल की प्यास 

आने वाला पल पाए 

सफलता प्रथम प्रयास

 

हर पल जीवन का नया 

लाए नई जीवन आस

उम्मीद आने वाले पल से 

लाए प्रकाश और उल्लास

 

 तूफान में हो जिंदगी अगर

साहिल बने आने वाला पल

गुजरने को बेताब मगर 

मसरूफियत में मचलते पल 

 

वक्त के तकाजो की समझ 

बुन रही हूं एक एक पल 

बन सवर के मै तैयार 

मिलने को आने वाला पल 

 

 🌹गरिमा खंडेलवाल🌹

             उदयपुर 

टिप्पणियाँ