श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

महान क्रांतिकारी अमर सपूत नेता सुभाष चंद्र बोस को शत-शत नमन

23 जनवरी 2026

───── ✦ ─────


तुम मुझे खून दो आजादी तुम्हें देंगे हम 

घोष करते हुए सुभाष बलिदानी थे |

जिनकी शिराओं के लहू में राष्ट्र भावना थी

झुके नहीं शत्रु के समक्ष स्वाभिमानी थे|

जिनकी न मृत्यु का पता लगा सका है देश 

अमरत्व से रंगी अलौकिक जवानी थे|

दूसरा न कोई इस देश में दिखाई पड़ा 

खुद ही सुभाष के सुभाष एक सानी थे 


डॉक्टर वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर प्रयागराज

टिप्पणियाँ