श्री देशना संग्रह
मिसेज यूनिवर्स 2019 मुनि वीर सागर महाराज जी ससंघके चरणों में...
25 जुलाई 2023
───── ✦ ─────
जैन संतों की चर्या से प्रभावित होकर आज मिसेज यूनिवर्स 2019 सविता जितेंद्र कुम्भार निर्यापक श्रमण मुनि श्री वीर सागर महाराज जी ससंघके चरणों में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची ,वहां उन्होंने हथकरघा से प्रभावित होकर गुरुदेव के चरणों में निवेदन किया कि वह हथकरघा को प्रमोट करेंगी, अपूर्व जैन ,डॉ. नीलम जैन, डॉ. ममता जैन द्वारा उनका सम्मान किया गया , उल्लेखनीय है कि विश्व सुंदरी होते हुए इनका रात्रि भोजन का त्याग है एवं पूर्णतः शाकाहारी है। मुनि संघ ने भी उनको आशीर्वाद दिया।

