श्री देशना संग्रह
दया धर्म जब तक धरती पर जिंदा भाईचारा है
8 सितंबर 2021
───── ✦ ─────
क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत
मानवता ही धर्म हमारा सब धर्मों से न्यारा है
दया धर्म जब तक धरती पर जिंदा भाईचारा है।
खुदगर्जी का आलम हो गया दया धर्म का नाम नहीं
संस्कारों का चीरहरण होता रुकने का नाम नहीं
पावन रिश्ते हुए कलंकित देख रहा जग सारा है
दया धर्म जब तक धरती पर जिंदा भाईचारा है।
भाई का भाई कत्ल करें यह धर्म नहीं सिखलाता है
स्वार्थ में पथभ्रष्ट हुए कोई राह नहीं दिख लाता है।
बेईमान को गले लगाते जो पापी हत्यारा है
दया धर्म जब तक धरती पर जिंदा भाईचारा है।
तेरा दीन ईमान तुझे क्या यह मजमून सिखाया है
निरपराध की हत्या कर निर्दोषों का खून बहाया है।
सेवा करना दीन दुखी की जो आफत का मारा है
दया धर्म जब तक धरती पर जिंदा भाईचारा है।
कवि संत कुमार सारथी नवलगढ़