श्री देशना संग्रह
डा ममता जैन नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा सम्मानित
13 मार्च 2024
───── ✦ ─────
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मार्च 8, 2024 के अवसर पर नेपाल में एक ऐतिहासिक कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, महिला सुरक्षा शिक्षा तथा हिंदी काव्य लेखन में रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए तथा नेपाल भारत के मैत्री संबंध विकास के उद्देश्य से नेपाल को सुविख्यात साहित्यिक संस्था " द्वारा महिला शक्ति अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 में नेपाल, भारत, यू. एस. ए. तंजानिया सहित कई देशों के रचनाकारों ने भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट रचनाकारों का चयन किया गया। पुणे (महाराष्ट्र) की प्रख्यात साहित्यकार और कवयित्री डा. ममता जैन को नेपाल संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन संस्था द्वारा" महिला शक्ति काव्य सम्मान एवम प्रथम पुरस्कार "से सम्मानित किया गया।

