श्री देशना
───── ✦ ─────

श्री देशना संग्रह

नवरात्रि कार्यक्रम में डॉ ममता जैन का नारी सशक्तिकरण पर उद्बोधन एवं सम्मान

अध्यात्म22/10/20231 मिनट पढ़ने का समय

 

पुणे में विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि कार्यक्रम बड़ी भव्यता  से मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रहती है इसलिए शक्ति की अवतार मां  दुर्गा का यह पर्व  हड़पसर क्षेत्र में महिलाओं में महिला सशक्तिकरण का ओज  प्रवाहित करने हेतु प्रख्यात साहित्यकार डा ममता जैन जी का विशेष वक्तव्य रखा गया जिसमें डॉ ममता जैन जी ने इन पवित्र दिनों में होने वाली शक्ति पूजा का महत्व बताया। और साथ महिलाओं को सशक्तिकरण के सूत्र दिए। किस तरह से महिलाएं प्रतिभा का उपयोग कर समाज को सशक्त कर सकते हैं उन्होंनेबताया मां दुर्गा ने अपनी पूर्ण शक्ति से महिषासुर का मर्दन किया था वे हमारी प्रेरणा शक्ति है उन्होंने इस अवसर पर संस्था की महिलाओं की प्रशंसा की जो विभिन्न अस्त्र शस्त्रों का संचालन कर आत्म सुरक्षा करना सीखती है।इस विषय पर विशेष चर्चा हुई। शाखा प्रमुख श्रीमती सुरेखा ताई श्रीमती कविता जी, द्वारा पुष्पगुच्छ एवम श्री सूरज घोडगे ( धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान) की ओर से मराठा शान श्री छत्रपति शिवाजी प्रतीक चिन्ह डॉ. ममता जैन जी को भेंट कर सम्मान किया गया।


टिप्पणियाँ