श्री देशना संग्रह
मुक्तक
31 दिसंबर 2025
───── ✦ ─────
जीवन एक स्वच्छ दर्पण है सच्चाई दर्शाता|
अच्छे बुरे सभी कर्मों को प्रतिबिंबित लौटाता|
जो हम देते हैं समाज को वही हमें मिलता है
जीवन कर्मों का प्रतिफल है वही हमें दे जाता||
रामायण एक कथा न केवल अपितु मार्गदर्शन जीवन का|
जीने की यह कला सिखाता महामंत्र दर्शन जीवन का|
सत्य धर्म शुभ संस्कार औ सदाचार का बोध कराता
मानवता का है पाठ पढ़ाता शुचि चरित्र श्री रघुनंदन का||
डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर प्रयागराज
