श्री देशना
───── ✦ ─────

श्री देशना संग्रह

डॉ. ममता जैन को ‘नारी गौरव सम्मान’

परिधि जैन

समीक्षा•7/10/2026•2 मिनट पढ़ने का समय

इंदौर। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में इंदौर के दलाल बाग में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में साहित्यकार, कवयित्री एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता जैन (पुणे) को उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं महिला जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति एवं श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति के तत्वावधान में 4–5 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की। अधिवेशन में महिलाओं की समकालीन चुनौतियों, संस्कार, संस्कृति, शील एवं सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. ममता जैन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति, नारी जागरण और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं, पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज इंदौर, अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति एवं श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और संस्कारप्रधान आयोजनों के माध्यम से समाज की महिलाओं को जोड़ने, जागरूक करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।

डॉ. ममता जैन ने कहा—

“यह सम्मान मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण से निभाने का संकल्प है। आयोजन से जुड़ी समस्त संस्थाओं एवं सम्मानित मातृशक्ति को मेरा हृदय से आभार एवं वंदन।” �

टिप्पणियाँ