श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

राम लक्ष्मण बन को ना जाओ

14 मार्च 2022

───── ✦ ─────


 राम लक्ष्मण बन को ना जाओ 

 सीया तुम ही राम को समझाओ! 

   सीया बोली पत्नी धर्म निभाउंगी !!

में भी राम के संग जाउंगी!

 थाम कर लाये मेरा हाथ 

कैसे छोड़ दु मे राम का साथ !!

    दशरथ राम ही राम पुकारें !

बन को जब राम सिधारे !!  

कौशल्या सुमित्रा बिलख ती जाय !

दशरथ को जब मुर्छित  पाये !!  

राम लक्ष्मण जब बन को जाये !!

कैकई मन ही मन मुस्कुराए!

मेरे भरत को जल्दी बुलवाओ !!

 भरत का राज तीलक करवाओ !

अयोध्या के नर नारी अंसुवन निर बहाये

राम लक्षमण जब बन को जाओ !!


 गायत्री देवी संगेलिया

टिप्पणियाँ