श्री देशना संग्रह
हिमशिला
24 जून 2020
───── ✦ ─────
हिमशिला खड़ी हिमशिला बता रही है, डरो न आंधी पानी में। डटे रहो तुम अपने पथ पर, सब कठिनाई तूफानों में। डिगो ना अपने पथ से तो, सब कुछ पा सकते हो प्यारे। तुम भी ऊंचे उठ सकते हो, छू सकते हो नभ के तारे। जितनी भी बाधाएं आई, उन सब से भी लड़ी हिमशिला। इसीलिए तो जग भर में, हुई सभी से बड़ी हिमशिला। अटल रहा जो अपने पथ पर, लाख मुसीबत आने में। मिली सफलता उसको जग में, जीने में मर जाने में। उत्तर में रखवाली करती, शक्तिशाली खड़ी हिमशिला। आकर्षक है रूप दिखाती, मनमोहक है बड़ी हिमशिला। उमा सूर्या जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश |
