श्री देशना संग्रह
एक कहानी- रक्तबीज कोरोना महामारी
20 अप्रैल 2020
───── ✦ ─────
एक कहानी- रक्तबीज कोरोना महामारी आओ सुनाऊं ........ तुम्हें कहानी ऐसे महा विनाश की , कोई देश बच ना सका , उस रक्तबीज कोरोना की ऐसी मार थी। आओ सुनाऊं ......तुम्हें कहानी ऐसे महा विनाश की , छूने से ही फैल गया , एक देश से दूसरे देश गया । लाखों को ही मार गया। भय का कर ,ऐसा संचार किया। जीवन पर ऐसा वार किया। उस रक्तबीज कोरोना ने हर कहीं विनाश किया । अर्थव्यवस्था पर घात किया । धर्म भी ना बच सका इससे, इंसानियत पर ऐसा आघात किया। आओ सुनाऊं .......... तुम्हें कहानी , ऐसे महाविनाश की ,कोई देश बच ना सका। उस रक्तबीज कोरोना की ऐसी मार थी । लोगों को घर में बंद किया । गरीबों को बेघर किया । खड़ी फसल सड़ गई खेतों में, मेहनत को बेरंग किया । आओ सुनाऊं..... तुम्हें कहानी । ऐसे महाविनाश की, कोई देश बच ना सका । उस रक्तबीज कोरोना की ऐसी मार थी। एकजुट होकर विश्व खड़ा था। रक्तबीज कोरोना हर कोई लड़ा था। प्रीति शर्मा असीम नालागढ़ ,हिमाचल प्रदेश |
