श्री देशना
───── ✦ ─────
← सभी लेख

श्री देशना संग्रह

भीलवाड़ा की श्रमिक की बेटी ने भारत का सीना चौड़ा किया

25 जुलाई 2023

───── ✦ ─────

    भीलवाड़ा (राजस्थान) के जवाहरनगर मे रहनेवाली एक श्रमिक मुकेश विश्नोई की सुपुत्री अश्विनी विश्नोई ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, जॉर्डन के अमान सिटी मे आयोजित 'एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप अण्डर– १५' मे भाग लेते हुए,  ६२ किलोग्राम भारवर्ग के अन्तिम चक्र मे 'स्वर्णपदक' जीतकर 'एशियाई कुश्ती-चैम्पियनशिप जीत ली है।

    अश्विनी ने चीनी ताइपिए की ये चिन को ४-० से परास्त किया था। अश्विनी ने क्वार्टर फ़ाइनल मे किर्गिस्तान की ऐना असमावलोका को ८-० तथा सेमीफ़ाइनल मे जापान की नातसुखी कुमाझावा को ४-० से परास्त कर दिया था। उसका विजयरथ रुका नहीं, उसने फाइनल मे पुन: किर्गिस्तान की पहलवान ऐना असमावलोका को ४-० के अंक से परास्त कर, अपने देश के लिए स्वर्णपदक पर अधिकार कर लिया।

 पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज;

टिप्पणियाँ